Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हिंदू नववर्ष पर शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला की प्रस्तुति मां, मातृभूमि और मोहब्बत का आयोजन

कार्यक्रम  के आयोजक श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन जैसे गैर-लाभकारी संगठन थे

23 Mar 2023

हिंदू नववर्ष पर शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला की प्रस्तुति  मां, मातृभूमि और मोहब्बत का आयोजन

कोलकाता। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 के शुभ अवसर पर श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के साइंस सिटी ऑडिटोरियम में मां, मातृभूमि और मोहब्बत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

 तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसे गीतों के लोकप्रिय गीतकार, कवि, पटकथा लेखक और सिनेमा जगत की जानी मानी हस्ती शब्दयोगी मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी कविताओं और संवादों से दर्शकों में जोश भर दिया। उनके सरल छंद श्रोताओं के दिलों को छू गए। उनके साथ लोकप्रिय गायक आशीष कुलकर्णी और इशिता विश्वकर्मा ने अपनी गायकी से दर्शको का मन मोह लिया। ऑडिटोरियम अपनी छमता  से अधिक भरा था। 

कार्यक्रम  के आयोजक श्री राम सेवा समिति ट्रस्ट, एकल श्रीहरि सत्संग समिति, साल्टलेक सांस्कृतिक संसद और हरियाणा सेवा सदन जैसे गैर-लाभकारी संगठन थे  जो पिछले कई वर्षो से समाज सेवा के लिए समर्पित है।इस कार्यक्रम में इन संस्स्थाओं द्वारा समाज के लिए किये जा रहे कार्यो की झलकियो को भी प्रदर्शित किया गया जिससे  बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों तक इनके बारे में जागरूकता फैलाने में मदद मिली। कार्यक्रम में इन सभी संस्थाओं के सदश्यों, दानदाताओं ने उपस्थित होकर सहभागिता की ओर  कोलकाता के अधिकांश प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दीप प्रज्वलनकर्ता - श्री सजन कुमार जी बंसल, कार्यक्रम अध्यक्ष - श्री विश्वनाथ जी सेकसरिया, मुख्य वक्ता - श्री दीनदयाल जी गुप्ता, मुख्य अतिथि - श्री सत्यनारायण जी देवरिया थे।  इस आयोजन को बालव्यास आचार्य श्रीकांत जी शर्मा  का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथियों में श्री प्रह्लाद राय अग्रवाल, श्री रमेश कुमार जी सरावगी, श्री गोविन्द राम जी अग्रवाल, श्री ललित जी बेरीवाल, श्री प्रदीप जी टोडी, श्री बनवारी लाल जी सोती एवं  जी शामिल थे। श्री सजन कुमार बंसल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा स्वामी विवेकानन्द ने कहा था यदि हमें गौरव से जीने का भाव जगाना है अपने अन्तर्मन में राष्ट्र भक्ति के बीज को पल्लवित करना है तो राष्ट्रीय तिथियों का आश्रय लेना होगा। श्री रमेश कुमार जी सरावगी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने कहा यही समय है जब देश के विभिन्न भागों में उत्सव मनाये जाते हैं। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं जो कि किसी कार्य को करने का शुभ मुहूर्त होता है। 

श्री सत्य नारायण देवरालिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा यह दिन हमारे मन में यह उद्घोष जगाता है कि हम पृथ्वी माता के पुत्र हैं, सूर्य, चन्द्र व नवग्रह हमारे आधार हैं, प्राणी मात्र हमारे परिवारिक सदस्य हैं तभी हमारी संस्कृति का बोध वाक्य वासुदेव कुटम्बकम का सार्थक्य सिद्ध होता है। श्री विश्वनाथ सेक्सरिया कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा यह सृष्टि की रचना का प्रथम दिवस है। 
मान्यता है कि इसी दिन सर्व प्रथम सूर्योदय हुआ था। प्रभु श्री राम ने लंका विजय के बाद राज्याभिषेक के लिए इसी दिन का चयन किया था। श्री दीनदयाल गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा हमें गर्व के साथ भारतीय नव वर्ष यानि विक्रम संवत् प्रतिप्रदा को मनाना चाहीये और अपनी नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन व अतुलनीय संस्कृति को सम्मान देने हेतु प्रेरित करना चाहिये।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News